राज्य

जयपुर तक/जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट:
===============================================================

मंगलवार सुबह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी की पार्थिव देह जयपुर स्थिति पार्टी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। आज सुबह 7:30 बजे से भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। सीएम अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भंवरलाल शर्मा, ओम माथुर, भाजपा नेता सतीश पुनिया, पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।  मदनलाल सैनी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीकर रवाना कर दिया गया है। आज प्रदेशाध्यक्ष सैनी को जयपुर में जगह-जगह श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे मदन लाल सैनी, जब यह बीमार थे तब हुई थी बात, कल अचानक उनके निधन की खबर आई।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मदनलाल सैनी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी और परिवार को गहरा आघात पहुंचा है बहुत बड़ी क्षति हुई है।


Written By

DESK HP NEWS

Jaipur Tak